अध्यक्ष देवेंद्र व मंत्री बने आनंद

Spread the love

अध्यक्ष देवेंद्र व मंत्री बने आनंद

बलिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ, बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शुक्रवार को सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से देवेन्द्र कुशवाहा को जिलाध्यक्ष, आनन्द वर्मा को जिलामंत्री, श्रीमती अनिता सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रदीप मिश्रा को संरक्षक, रविशंकर यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सौरभ रंजन और शीतोष को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इब्राहिमाबाद के प्रधानाचार्य पन्ना लाल गुप्ता एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रसड़ा के प्रधानाचार्य विजय शंकर राय के अलावा विवेक कुमार, दिग्विजय कुमार, विनोद कुमार मिश्र, सुशील त्रिपाठी, जेपी सिंह, राजेश रावत, जनार्दन यादव, दिनेश प्रजापति आदि रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिओम सिंह (प्रांतीय अध्यक्ष, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संघ, उत्तर प्रदेश) व विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश पांडेय (जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बलिया) रहे। संचालन देवेन्द्र कुशवाहा एवं शीतोष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *