
दोस्त समेत कई प्रदेशों से फ्राड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
OLA कम्पनी का कस्टमर सर्विस प्रोवाइडर के नाम पर करता था ठगी
बलिया। शहर कोतवली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शुक्रवार का बस स्टैंड चौराहे के पास से अभियुक्त अर्पित दुबे पुत्र स्व विपुल दुबे निवासी मिश्र नेवरी थाना कोतवाली जनपद बलिया गिरफ्तार किया। वही उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।


शहर कोतवाली के बेदुआ निवासी मौसम कुमार शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा ने 27 अगस्त 2025 को प्रार्थना पत्र दिया कि मेरा मित्र अर्पित दुबे पुत्र स्व विपुल दुबे निवासी मिश्र नेवरी थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा मेरे नाम से मेरे मोबाइल नंबर तथा मेरी ईमेल आईडी का उपयोग करके 1xbet पर यूजर आईडी बनाया तथा उसका दुरूपयोग किया। जिसकी कोई भी जानकारी मेरे पास नहीं है। अर्पित दुबे द्वारा मेरे बैंक आफ बड़ौदा खाता सं0 48108100016663 में कई बार पैसे मंगवाए। जिसके कारण खाते में होल्ड लगाया गया है तथा उसके द्वारा बताए गए UPI पर मुझसे पेमेंट कराते थे। अर्पित दुबे मेरे बचपन के मित्र है। इसलिए उनके विश्वास में आकर मैने अपना Mob No, Email ID व Ac. नंबर उनके कथानुसार प्रयोग में लाया है। मेरे द्वारा साइबर सेल में जाकर जब अपने खाते की जाँच करायी तो तब पता चला कि मुकदमा वादी के खाते पर मध्य प्रदेश से शिकायत दर्ज है। जिसका प्रयोग अर्पित दूबे द्वारा किया गया है। मुझे ऐसा प्रतित होता है कि अर्पित दुबे एक फ्राड किस्म का लड़का है। मुझे विश्वास में लेकर मेरे साथ धोखा किया है। जिसके बाद साइबर क्राइम जनपद बलिया में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया गया कि मैं Online Work From Home वर्ष 2022 से ओला इलेक्ट्रिक (स्कूटी) कस्टमर सर्विस प्रोवाइडर के नाम पर जरिए कॉल करके अन्य प्रदेशों से धन उगाही का कार्य करता आ रहा हूं। मुझे डाटा मेल आता था, मेल पर बताए गए निर्देशों का पालन करता था। इसमें जो भी लाभ होता था उसे अपने दोस्त के खाता में भेजवाता था। पुलिस की जांच में अभियुक्त एक मोबाइल से करीब 10 सिम कार्ड का प्रयोग करता था। जिस पर भिन्न-भिन्न प्रान्तों से NCRP Portal पर करीब 41 फाइनेन्सियल फ्रॉड की शिकायतें दर्ज करायी गयी है। जिसमें से करीब 10 लाख रुपए तक का फ्राड होना पाया गया है।