

पैसा गबन करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। मुखबीर की सूचना पर रसड़ा कोतवाली पुलिस ने कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को धोखाधड़ी कर पैसा गबन करने वाले वांछित दो अभियुक्तों को संवरा चट्टी से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता सुजीत कुमार उर्फ सुजीत श्रीवास्तव पुत्र स्व बालेश्वर लाल निवासी गड़वार कस्बा थाना गड़वार जनपद बलिया तथा विश्वनाथ यादव पुत्र स्व कपिलदेव यादव निवासी घोसवती थाना गड़वार जनपद बलिया बताया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध रसड़ा कोतवाली में धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत है।