बलिया: पशु अस्पताल में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव

Spread the love

बलिया: पशु अस्पताल में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव

बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के एक कमरे में शुक्रवार की सुबह अस्पताल के एक कर्मचारी का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त सिकंदरपुर कस्बा के मोहल्ला डोमनपुरा निवासी सतीश कुमार (48) के रूप में की गई।


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कर्मचारी की पत्नी इंदु ने अपने पति सतीश को नहीं देखा तो उसे खोजने लगी। अस्पताल के खिड़की से झांकने पर उसने सतीश को फंदे से लटका देख दहाड़े मारकर रोने लगी। महिला की शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *