
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के कर्चीपरिवा में मंगलवार की देर शाम एक युवती ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कर्ची परिवा निवासी रामयश राम की 18 वर्षीय पुत्री पुष्पा ने घर में बने छज्जा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।