
बलिया: सर्प के डंसने से दादी-पोते की मौत, मचा कोहराम
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी ग्राम पंचायत के शुक्लछपरा गांव में रविवार की रात सर्प के डंसने से दादी और पोता की मौत हो गई। एक ही घर में दो लोगों की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।



मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शुक्लछपरा गांव निवासी अनुज ठाकुर का छह वर्षीय पुत्र कान्हा व उसकी दादी फुलपती देवी पत्नी स्व. राजाराम शनिवार की शाम खाना खाकर एक ही चारपाई पर सोये हुए थे। इसी बीच रात करीब तीन बजे दोनों को सर्प ने डंस लिया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार की सुबह करीब छह बजे कान्हा की मौत हो गई। वहीं दोपहर बाद करीब तीन बजे फूलपती देवी की भी मौत हो गई। दोनों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। कान्हा अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था।