
मनियर के वरिष्ठ पत्रकार को पितृ शोक
बलिया। मनियर कस्बा के उत्तर टोला निवासी वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार उपाध्याय के पिता पंडित श्रीनिवास उपाध्याय 90 वर्ष पुत्र स्व सरजू उपाध्याय का निधन शनिवार को हो गया। करीब एक सप्ताह से वह अस्वस्थ चल रहे थे। बताया जाता है उनको शनिवार को बाछी दान दिया जा रहा था तभी उन्होंने अन्तिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही सांत्वना देने वालो का ताता लगा गया। उनका अन्तिम संस्कार नवका गांव स्थित सरयू नदी के पावन तट पर किया गया। मुखाग्नि जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने दी। वे अपने पीछे पत्नी सहित चार पुत्र शिवजी उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, अरूण कुमार उपाध्याय व अरविन्द कुमार उपाध्याय को छोड़ गये।