पैरामिलिट्री जवान के इकलौते बेटे की छत से गिरकर मौत

Spread the love

पैरामिलिट्री जवान के इकलौते बेटे की छत से गिरकर मौत

घटना सीसीटीवी में कैद, मां और पत्नी को नहीं लगी भनक

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में पैरामिलिट्री जवान के इकलौते बेटे मृत्युंजय राजभर (35) की छत से गिरकर मौत हो गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मृत्युंजय राजभर, गांव के भोला राजभर के पुत्र थे। मृतक के पिता पैरामिलिट्री बल में तैनात हैं।


परिजनों की माने तो शुक्रवार रात मृत्युंजय अपनी मां के साथ घर की छत पर सोए हुए थे। रात करीब 1:30 बजे उनका ई-रिक्शा नीचे खड़ा था, जिसे देखने के लिए वह छत से नीचे झांकने लगे। छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।गिरने की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद मां को लगा कि बेटा नीचे जाकर सो गया है, जबकि पत्नी को लगा कि वह ऊपर ही हैं। इसी कारण काफी देर तक किसी को इस गंभीर दुर्घटना की भनक नहीं लगी। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। इस अप्रत्याशित हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *