
विवाहिता के पति समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर नदी में फेंक दिया था शव
बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को सेरिया मोड़ के पास से डीपी एक्ट के वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों अपना नाम व पता संजय सिंह उर्फ बूढ़ा सिंह पुत्र लालबचन सिंह निवासी ग्राम केवरा थाना बासंडीह जनपद बलिया, कन्हैया सिंह पुत्र शिवजी सिंह निवासी ग्राम केवरा थाना बांसडीह जनपद बलिया एवं विकास सिंह उर्फ बड़क सिंह पुत्र धनदेव सिंह उर्फ चेंगन सिंह निवासी ग्राम केवरा थाना बांसडीह बलिया बताया।

बता दे कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में 29 जून 2025 की देर रात दहेज के लिए दरिंदे पति ने अपने सहयोगियों के साथ अपनी ज्योति सिंह की हत्या कर शव को सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर मृत विवाहिता के पिता बिहार प्रांत के छपरा जनपद के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर-एक अजायबगंज निवासी सत्येंद्र सिंह ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच व विवाहिता का शव बरामद कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसीक्रम में वांछित कन्हैया सिंह पुत्र शिवजी सिंह निवासी ग्राम केवरा थाना बांसडीह जनपद बलिया एवं विकास सिंह उर्फ बड़क सिंह पुत्र धनदेव सिंह उर्फ चेंगन सिंह निवासी ग्राम केवरा थाना बांसडीह बलिया को सेरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आपको बता दे कि बिहार प्रांत के छपरा जनपद के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर-एक अजायबगंज निवासी सत्येंद्र सिंह की पुत्री ज्योति की शादी वर्ष 2016 में केवरा गांव निवासी संजय सिंह के साथ हुई थी। मृ़तका की सात वर्ष की बेटी एंजल व तीन वर्ष का बेटा सूर्यांश हैं।