
बलिया: डीजे संचालक व आयोजक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
बलिया। पिछले माह सिकंदरपुर कस्बा में आयोजित महावीर जुलूस में डीजे संचालकों को पुलिस प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद अत्यधिक तेज आवाज एवं मानकों का उल्लंघन करते हुए डीजे का प्रयोग किया गया। जिसके कारण आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नियमों के खिलाफ जाकर डीजे का प्रयोग करने एवं मानकों का उल्लंघन करने के विरुद्ध थाना सिकंदरपुर में डीजे संचालकों एवं आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इसके साथ ही डीजे संचालकों की मशीन एवं साउंड को पुलिस कब्जा में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। यह जानकारी क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार ने सोमवार को दी।