बच्ची से छेड़खानी करने वाले आरोपी के विरूद्ध मुकदमा

Spread the love

बच्ची से छेड़खानी करने वाले आरोपी के विरूद्ध मुकदमा
बलिया। रेवती थाने में कस्बा निवासी पीड़ित ने मंगलवार को तहरीर दिया है कि सोमवार की शाम मेरी पांच वर्षीय भतीजी अपने घर से 30 मीटर दूर स्थित हनुमान मंदिर पर खेल रही थी। इसी दौरान ऐलीस सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी रेवती कस्बा वार्ड नंबर-चार ने मेरे भतीजी को बहला- फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके प्राइवेट पार्ट में उगली लगाकर छेड़खानी किया। जिससे उसके प्राइवेट पार्ट से खून आना शुरु हो गया। जिससे बच्ची रोते हुई घर पहुंची तो उसका पैंट खून से लतपथ था। इसके बाद हम लोगों ने उसका उपचार प्राइवेट अस्पताल में करवाया। घटना के बाद से मेरी भतीजी बहुत डरी सहमी हुई है। वह किसी से बात भी नहीं कर रही है और ना ही किसी के पास जा रही है। वह कुकृत्य करने वाले को पहचान रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। यही नहीं बच्ची का मेडिकल मुआयना तक अभी नहीं हुआ है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *