तीन आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the love

तीन आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

अभियुक्तों के पास से चाकू, बाइक व टूटी शराब की बोतल बरामद


50 हजार में रंजीत की हत्या की बब्लू ने इमरान को दी थी सुपारी


28 जून को बदमाशों ने टघरौली स्कूल के पास घटना को दिया था अंजाम

बलिया। रंजीत प्रसाद की हत्या प्रयास के तीन आरोपियों को बांसडीहरोड पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मंगलवार को क्षेत्र के रघुनाथपुर पिपरपाती तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर चारो को न्यायालय भेज दिया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, टूटी शराब की बोतल व बाइक बरामद किया गया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता क्रमश: सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ सन्टु गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता निवासी परिखरा थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया, संतोष वर्मा उर्फ बब्लू पुत्र स्व योगेन्द्र वर्मा निवासी डुमरी थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया एवं इमरान अंसारी पुत्र जावेद अंसारी निवासी डुमरी थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया बताया।


इसका खुलास करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि अभियुक्त बब्लू वर्मा उर्फ संतोष वर्मा पुत्र स्व योगेंद्र वर्मा निवासी डुमरी थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ने पकड़े गए अभियुक्त व बाल अपचारी के साथ मिलकर साजिश रचकर 28 जून 2025 को टघरौली स्कूल के पास घटना को अंजाम दिया गया। बताया कि अभियुक्त बब्लू वर्मा के चाचा अशोक सोनी पुत्र ऋखदेव निवासी डुमरी थाना बांसडीहरोड द्वारा एक जमीन बेची जा रही थी। जिसको बब्लू वर्मा के मना करने के बावजूद पीड़ित रंजीत प्रसाद पुत्र स्व श्याम लाल गोंड़ निवासी डुमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के भाई नन्दजी गोंड़ के द्वारा खरीद लिया गया। इसके बाद जमीन बब्लू की तरफ अपना रास्ता व सीढी निकाल दिया गया। जिससे बब्लू वर्मा विपक्षी से बहुत परेशान हो गया था। इन्हीं बातो से परेशान होकर बब्लू वर्मा द्वारा साजिश रचा गया। जिसमें बब्लू द्वारा अपने पड़ोसी इमरान अंसारी पुत्र जावेद अंसारी निवासी डुमरी थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया को 50000 रुपए का प्रलोभन देकर उसे 7000 रुपए एडवांस देकर रंजीत प्रसाद को जान से मारने के लिए कहा गया। ततपश्चात बब्लू वर्मा द्वारा इमरान अंसारी एवं उसके साथी सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ सन्टु गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता निवासी परिखरा थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया, अंकित प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति निवासी तिखमपुर परिखरा थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया, आदर्श सिंह पुत्र अमित सिंह निवासी आमघाट थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया, आकाश उर्फ सूरज पुत्र शैलेष उर्फ गुड्डू सिंह निवासी सरया थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ने प्राथमिक पाठशाला टघरौली के पास घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें रंजीत प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *