बलिया रेलवे स्टेशन पर मृत अवस्था में मिला युवक का शव

Spread the love

बलिया रेलवे स्टेशन पर मृत अवस्था में मिला युवक का शव

बलिया। रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म चार पर मृतावस्था एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी।सूचना पर पहुंचे जीआरपी थाना प्रभारी मुकेश यादव ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। जीआरपी के अनुसार मृतक जनपद के रेवती कस्बे का रहने वाला है। जिसकी जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने आधार कार्ड बरामद किया। जिसके अनुसार मृतक का नाम शशि मोनवाल 39वर्ष पुत्र स्व.जवाहिर उर्फ पहाड़ी निवासी रेवती कस्बा के रूप में पहचान की गई। परिजनो के अनुसार सोमवार को सुबह घर से कलक्ट्रेट स्थित मध्देशिया होटल में रोटी के कारिगर की ड्यूटी पर आये थे। जहां से वह किसी तरह रेलवे स्टेशन के प्लेट नम्बर चार पर सोये हुए थे।जब किसी तरह की शरीर में हरकत नही हुई तो किसी ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी।जहां थाना प्रभारी मुकेश यादव सदल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *