बलिया गंगा नदी में युवक ने लगाई छलांग, छानबीन जारी

Spread the love

बलिया गंगा नदी में युवक ने लगाई छलांग, छानबीन जारी
घटना के पीछ़े बताया जा रहा पारिवारिक कलह, एकलौता था संतान
छह जून को बड़े बेटे का धूमधाम से किया था मुंडन संस्कार
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर स्थित पीपापुल के समीप बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक पारिवारिक कलह से तंग होकर गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी होते ही फेफना पुलिस छानबीन में जुट गई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक की छानबीन जारी था। डूबे युवक की पहचान घाट पर मौजूद मोबाइल, बाइक व आधार कार्ड के आधार पर पंकज पांडेय 35 वर्ष पुत्र स्व प्रभात शंकर पांडेय निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा जनपद बलिया के रूप में की गई। युवक अपने पिता का एकलौता संतान था।
मिली जानकारी के अनुसार डूबे युवक पंकज पांडेय की शादी छह वर्ष पूर्व हल्दी थाना के रामगढ़ में हुई थी। जिनके दो पुत्र है। पिछले छह जून को बड़े पुत्र का मुंडन संस्कार विधि विधान से संपन्न हुआ था। बुधवार को परिवार में चल रहे पारिवारिक कलह से तंग आकर पंकज बाइक से फेफना थाना के माल्देपुर गंगा घाट स्थित पीपापुल पर पहुंचा, जहां अपनी बाइक, मोबाइल आदि सामान रख नदी में छलांग लगा दिया। इसकी जानकारी होते ही वहां काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *