
बलिया में सरयू नदी में डूबी चार लड़कियां, तीन को लोगों ने बचाया, एक डूबी, छानबीन जारी
पुरुषोत्तम पट्टी गांव के सरजू नदी में स्नान करने गई थी चार लड़कियां
गर्मी की छुट्टी में रिश्तेदारी में तीन बची तीन लड़कियां
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र पुरुषोत्तम पट्टी गांव के सरजू नदी में स्नान करने गई चार लड़कियां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगी। नदी किनारे बन रहे ठोकर के पास काम कर रहे मजदूर व बगल में स्नान कर रहे कुछ लोगों ने डूब रही चारों लड़कियों में से तीन को किसी तरह से बचा लिया। जबकि एक लड़की को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस व सैकड़ो लोग घाट पर पहुँच गए और काफी खोजबीन की। लेकिन डूबी लड़की का पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक डूबी हुई लड़की की खोजबीन जारी थी।

मिली जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी घाट पर सरजू नदी के किनारे मंशा, पिंकी, अंशा, हिमांशु मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे स्नान करने गई हुई थी। जहां स्नान करते वक्त चारों गहरे पानी में चली गई। चारों लड़कियों को डूबते देखकर बगल में स्नान कर रहे लोगों व मजदूरों ने अथक प्रयास से तीन को बचा लिया। जबकि हिमांशु यादव 17 वर्ष पुत्री शैलेंद्र यादव निवासी पुरुषोत्तम पट्टी को बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि मंशा, पिंकी व अंशा गर्मी की छुट्टी में अपनी रिश्तेदारी में प्रीति यादव के यहां आई थी। तीनों लड़कियां हतप्रद है। घटनास्थल पर तहसीलदार सिकंदरपुर प्रवीण सिंह, थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे भी पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक मछुआरों की मदद से प्रीति यादव की खोजबीन जारी है।