
मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद में नमाज अदा की, एक-दूसरे के गले मिल दी बकरीद की बधाई
बकरीद पर मस्जिद व ईदगाह पर चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
बलिया। ईद उल अजहा (बकरीद) शनिवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों व इबादतगाहों में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की। तत्पश्चात एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इसके बाद बकरों की कुर्बानी देने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस भ्रमण करती रही।

नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों एवं ईदगाहों पर पहुंचे। जहां निर्धारित समय पर मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने कौम व मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। खुतवा सुुनने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल बकरीद की बधाई दिया। नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद, गुदरी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद, राजपूत नेउरी, काजीपुरा, बहेरी, ईदगाह, परमंदापुर मस्जिद में नमाज अदा की। इसके अलावा नगर से सटे मिड्ढा, आमडारी, निधरिया, पटखौली आदि मस्जिदों में निर्धारित समय पर बकरीद नमाज अदा की। इस दौरान जिलधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मस्जिदों का भ्रमण करते रहे। नमाज खत्म होने के बाद उन्होंने नमाजियों को मुबारकबाद दी। उधर खुफिया विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।