
2027 में भाजपा को उखाड़ फेंकने का ले संकल्प: उमाशंकर पाठक
कांग्रेस के सृजनात्मक बैठक में पदाधिकारियों ने भरी हुंकार
बलिया। फेफना विधानसभा के गड़वार ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी की बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि संगठन सृजन करके गांव के एक-एक इकाई को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना है और 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है।

जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठन के माध्यम से ही सरकार की गलत नीतियों को जनता का सामने उजागर किया जा सकता है। संगठन के बल पर सरकार की दमनकारी नीतियों का जोरदार मुकाबला किया जा सकता है। सरकार सिर्फ हवा हवाई दावे कर रही है। जमीनी धरातल पर कुछ नहीं है। क्षेत्र में बिजली कटौती जोरदार हो रही है। गर्मी से आम जनता त्रस्त है। धान की खेती करीब है और सरकारी समितियां में ना खाद है ना बीज है। ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार राम ने कहा कि संविधान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करके भारतीय जनता पार्टी दलितों के हक, हकूक को मारना चाहती है। इस मौके पर विजय शंकर पांडेय, हीराराम, फेंकू शर्मा, विद्यासागर राम, राजेंद्र चौहान, जयराम सिंह, रवि शंकर दुबे, राजन सिंह, आयुष कुमार, महात्मा प्रसाद, प्रधान अजय दुबे, जीशान जावेद, गोलू ओझा, संदीप पासवान, विजय भारती, दीपक कुमार, मुखिया पांडेय, अंजनी लाल चौबे आदि उपस्थित रहे। संचालन कन्हैया पांडेय ने किया।