सुनील सर्राफ बने सपा के प्रदेश सचिव

Spread the love

सुनील सर्राफ बने सपा के प्रदेश सचिव
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने नगर निवासी सुनील सर्राफ को पार्टी के उत्तर प्रदेश का सचिव नियुक्त किया है। सुनील सर्राफ को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर नगर के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील सर्राफ विगत 30 वर्षों से व्यापार मंडल और स्वर्णकार संघ से जुड़कर व्यापारियों के हित में काम करते आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर व्यापारियों के साथ—साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *