
बलिया में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गम्भीर
शादी में असफल होने पर प्रेमी-प्रेमिका ने वीडियो काल पर बात कर उठाया खौफनाक कदम
22 मई को प्रेमिका का शादी होना था सुनिश्चित
बलिया। रसड़ा कस्बा के बड़की बउली वार्ड नंबर-15 में रविवार की रात शादी में असफल होने पर प्रेमी-प्रेमिका ने वीडियो काल पर बात कर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई। जबकि प्रेमी की हालत गम्भीर बनी हुई है। नगर के बड़की बउली मुहल्ला के रहने वाले प्रेमी चिंतामन चौहान का प्रेम अपनी पड़ोसी कुमारी प्रिया पाठक से हो गया। इस दरम्यान प्रेमिका की सगाई तय हो गई जो 22 मई को होनी थी। सगाई की तिथि से क्षुब्ध होकर प्रेमी- प्रेमिका ने वीडियो काल पर बात करने के बाद साथ जीने मरने की ठान लिया। इसके बाद दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह होने पर दोनों को आनन फानन में अस्पताल ले गए, जहां प्रेमिका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रेमी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन तरह-तरह की चर्चा व्याप्त रही। इस बाबत रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।