
अम्बेडकर की फोटो पर अश्लील टिप्पणी लिखने से अनुयायियों में रोष, FIR दर्ज
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुर्वा में रविवार की दोपहर सड़क के किनारे लगे बिजली के खम्भों पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की फोटो पर अश्लील शब्दों को असामाजिक तत्वों द्वारा लिखा गया था। जिसे देखकर उनके अनुयायियों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वही स्थानीय निवासी लालजी पुत्र सीताराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से इस तरह की कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को शीघ्र ही चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।