10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित होते ही आरके मिशन स्कूल में खुशी की लहर

Spread the love

10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित होते ही आरके मिशन स्कूल में खुशी की लहर

बलिया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को परिणाम घोषित होते ही आरके मिशन स्कूल के 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। दसवीं के छात्रों ने सफलता की होड़ में अपना परचम लहराया। छात्रा समृद्धि सिंह 95.5 फीसदी अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। वही आकाश चतुर्वेदी 95 फीसदी, सुशांत पाठक 94 फीसदी, सलोनी सिंह 93 एवं वंशिका परिहार 92 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई। यह विद्यालय एवं छात्र-छात्राओं द्वारा निरंतर किए गए कठिन परिश्रम का परिणाम है। छात्रों की सफलता देख शिक्षक संतोष सिंह सुनीता ज्योति, प्रशांत मौर्य, राकेश चौबे , एवं राजीव सिंह के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

12वीं के छात्रों ने हासिल किया शत प्रतिशत परिणाम

– आरके मिशन स्कूल के छात्रों ने शत प्रतिशत परिणाम के साथ लहराया अपना परचम। सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय के छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे। विद्यालय की होनहार छात्रा दिव्यांशी मिश्रा ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर शिक्षक-शिक्षकों को गौरवान्वित किया। दूसरी तरफ सत्यम सिंह व सुमेधा सिंह 91 तथा कृष्ण मोहन ने 90 फीसदी अंक के साथ विद्यालय की खुशी में चार चांद लगा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे अंकों के साथ सफल होना अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है। आगे जीवन के विभिन्न क्षेत्र में भी सबको उत्कृष्टता प्राप्त करना है। विद्यालय के प्रबंधक श्रीहर्ष श्रीवास्तव में सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास करना ही सफलता की सर्वश्रेष्ठ कुंजी है। छात्र एवं शिक्षक -शिक्षिका अपने इस लक्ष्य के प्रति लगातार समर्पित रहे हैं जिसका परिणाम आज सफलता के रूप में परिलक्षित हुआ है। विज्ञान वर्ग के शिक्षक राकेश शर्मा ,धर्मेंद्र वर्मा, नईम अंसारी, आफताब अंसारी और क्षितिज श्रीवास्तव ने एक स्वर से कहा कि सफलता की पूंजी छात्र और शिक्षक दोनों की मेहनत, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास में छुपी होती है। गणित शिक्षक संजीव सिंह में छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफलता मात्र पुरस्कार एवं पहचान नहीं है बल्कि यह उन यात्रा का परिणाम है जो हम अपनी मेहनत और समर्पण के साथ तय करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *