
बलिया में मालगाड़ी ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
बलिया। वाराणसी-छपरा रेल मार्ग पर स्थित चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के पूर्वी जमुना राम महाविद्यालय के समीप शनिवार की सुबह वाराणसी से छपरा की तरफ़ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त पाकेट से मिले आधार कार्ड से बाबुधन साहनी 62 वर्ष पुत्र शिव लखन साहनी निवासी जवहीं जगदीशपुर हथिलपुर बक्सर बिहार के रूप में की गई।बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6:30 बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे कटी हुई लाश देखा और पुलिस को सूचना दी। वृद्ध ने आत्महत्या की या दुर्घटना से मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।