
फर्जी BPL प्रमाण पत्र लगाने वाली आंगनबाड़ी की नियुक्ति निरस्त, FIR दर्ज करने का आदेश
नगरा के जहांगीरपुरा वार्ड संख्या-3 का है मामला
बलिया। विकास खण्ड नगरा के जहांगीरपुरा वार्ड संख्या-3 में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी जयश्री पत्नी राजीव मोहन यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आदेश सीडीपीओ को दिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायती पत्र की जांच में फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र लगाकर नियुक्ति प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आने के बाद की गई। इस प्रकरण की जांच तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी रसड़ा द्वारा किया गया था। जिसमें 07 जनवरी 2025 को तथ्यों को छिपाकर आय प्रमाण पत्र बनवाया गया। जिसके आधार पर आवेदिका श्रीमती जयश्री पत्नी राजीव मोहन यादव के परिवार को बीपीएल दर्शाया गया। इसके अलावा उप जिलाधिकारी रसड़ा को निर्देशित किया गया है कि संबंधित लेखपाल के विरुद्ध प्रशासनिक एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए।