उमाशंकर बने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष

Spread the love

इंडिया गठबंधन से सपा का ही होगा प्रत्याशी: उमाशंकर

पार्टी को मजबूत करना पहली प्राथमिकता

बीजेपी सरकार जन मुद्दो पर पूरी तरह फेल

बलिया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बलिया जिले के बांसडीह ब्लाक के पूर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। वह कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। इसकी जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सांसद केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर दी है।

आपको बता दे कि बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी उमाशंकर पाठक वर्ष 2011 से वर्ष 2016 तक बांसडीह ब्लाक के प्रमुख थे। उमाशंकर पाठक की पत्नी नीलम पाठक भी वर्ष 2006 से 2011 तक बांसडीह ब्लाक की ब्लाक प्रमुख थी।उमाशंकर पाठक ब्लाक प्रमुख संघ आजमगढ़ मंडल तथा बलिया जनपद के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह क्रय-विक्रय सहकारी समिति रानीगंज के दो बार अध्यक्ष भी रहे हैं। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद
उमाशंकर पाठक ने पत्रकारों से कहा कि मेरी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत करना और शीर्ष नेतृत्व के भरोसे की कसौटी पर खरा उतरना है। लोकसभा चुनाव पर कहा कि जनपद में इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी का ही होगा। इस बार लोकसभा चुनाव का मुद्दा विकास है। कहा कि बीजेपी सरकार जन मुद्दो पर पूरी तरह फेल है। जनता ने बीजेपी को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। आज विकास के मुद्दो पर चर्चा हो रही है। केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार होने के बाद भी बलिया में विकास नहीं हुआ। उन्होंने दावा कि इस बार बलिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की जीत होगी। इस बार पूरे देश में बदलाव होगा। उन्होने कहाकि मुख्तार अंसारी की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो। सरकार भले ही उन्हें माफिया कहे,लेकिन उसके जनाजे मे उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि वो गरीबों के मसीहा थे। उमाशंकर पाठक के कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, सच्चितानंद तिवारी, दिग्विजय सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, संतोष चौबे चुन्नू, विजय मिश्र, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, सिद्ध नाथ तिवारी, अभिजीत तिवारी सत्यम, अनुभव तिवारी गोलू, मुन्ना उपाध्याय, रूपेश चौबे, दिग्विजय सिंह छोटू, पारस वर्मा, श्रीप्रकाश मिश्र, मुखिया पाण्डेय, अभिजीत सिंह आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *