
शुक्रवार को स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूबे युवक का शव बरामद
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती, ब्यासी निवासी अभिषेक कुमार साहनी पुत्र श्याम बहादुर साहनी की गंगा स्नान के दौरान शुक्रवार को डूब गया था। जिसका शव शनिवार को मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक हाल ही में मुंबई से घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मृतक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया हुआ था। जहां स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार को स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। युवक की असामयिक मृत्यु से शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।