BALLIA में ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध गबन का FIR दर्ज, पहले ही किया जा चुका है सस्पेंड

Spread the love

BALLIA में ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध गबन का FIR दर्ज, पहले ही किया जा चुका है सस्पेंड

बिना काम कराए ही 44 कार्यों में 68 लाख रुपये का किया गया आहरण

बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां विकास खण्ड मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत कोड़रहा नौबरार ग्राम पंचायत में लाखों रुपए के गबन के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध ब्लॉक के एडीओ पंचायत की तहरीर बैरिया पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ कर दिया है। पंचायत सचिव को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।





मुरलीछपरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत दिग्विजय नाथ तिवारी ने बैरिया थाने पर दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि कोड़हरा नौबरार निवासी राम किशोर ने अधिकारियों से शिकायत कर बताया था कि ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराए ही लाखों रुपए की धनराशि का आहरण किया गया है। सीडीओ ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा एवं अवर अभियंता लघु सिंचाई से कराई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता की गई है। एडीओ पंचायत मुरलीछपरा ने बताया कि जांच में 44 कार्यों में 68 लाख रुपये गबन सामने आया। इसके लिए पंचायत सचिव व प्रधान को जिम्मेदार माना। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने एडीओ पंचायत को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार को सचिव देवानंद गिरी को निलंबित किया गया और बैरिया थाने में तहरीर दी गई। बैरिया पुलिस ने शुक्रवार की देरशाम में सचिव देवानंद गिरी के खिलाफ शासकीय धन गबन का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ कर दिया है। उधर, सीडीओ ओजस्वी राज ने इस मामले में संलिप्त कर्मचारियों की जांच की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश को दी है। इस बाबत सीडीओ ने बताया कि संबंधित प्रधान के विरुद्ध भी पंचायत अधिनियम के तहत जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *