
हल्दी थाने में पांच लावारिस मोटरसाइकिलों की तीन को होगी नीलामी
बलिया। हल्दी थाना परिसर में विभिन्न मामलों में लावारिस एवं निस्तारण योग्य पांच मोटरसाइकिलों की नीलामी तीन अक्तूबर को कराई जाएगी। नीलामी प्रक्रिया गठित समिति की देखरेख में नियमानुसार संपन्न होगी।
थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत थाना परिसर में खड़े निस्तारण योग्य वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पांच मोटरसाइकिलों की नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है।


पुलिस के अनुसार नीलामी उपजिलाधिकारी (न्यायिक), सदर, बलिया की अध्यक्षता में गठित नीलामी समिति द्वारा थाना हल्दी परिसर में कराई जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि पर नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता और थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में की जा रही है।