
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में हुई जोरदार टक्कर में सरदासपुर गांव निवासी बाइक सवार प्रमोद कुमार (35) पुत्र श्याम बिहारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। बताया जा रहा है कि प्रमोद बाइक से अपने रिश्तेदारी में सिकंदरपुर जा रहा था। जैसे ही वह राघोपुर के समीप पहुँचा की नगरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने ट्रक को पीछा करते हुए कुछ दूर आगे चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे ले लिया और ग्रामीणों ने चालक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।