
बलिया: पूर्व एमएलए व बैरिया एसओ में तीखी नोकझोंक
अनुसूचित जनजाति के भाजपा प्रदेश मंत्री ने बैरिया थानाध्यक्ष पर बदसलूकी का लगाया आरोप
मुकदमा दर्ज होने के बाद वापस लौटे भाजपाई
बलिया। बैरिया थाने में दयाछपरा गांव की पीड़ित महिला के मामले में अनुसूचित जनजाति के भाजपा प्रदेश मंत्री पहुँचे। जहां मुकदमा दर्ज करने को लेकर थानाध्यक्ष व भाजपा नेता में कहासुनी हो गई। इसके बाद स्वजातीय बन्धु थाने पर इकट्ठा हो गए। वही सूचना मिलते ही पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी थाने पर पहुँच गए। जहां पूर्व विधायक व थानाध्यक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। अंततः पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद भाजपाई वापस लौट गए।
ताड़केश्वर गोंड ने आरोप लगाया कि दयाछपरा के पीड़ित महिला के मामले को लेकर मैं बैरिया थानाध्यक्ष के पास रविवार की शाम करीब चार बजे पहुँचा। महिला के प्रकरण में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने मेरे को डांट फटकार लगाए हुए थाने से निकल जाने को कहा। इस घटना के बाद भाजपा नेता ताड़केश्वर गोंड के साथ स्वजातीय लोगों की भीड़ थाने के गेट पर इकट्ठा हो गई। इसके बाद पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह भी पहुँच गए और वहां नारेबाजी होने लगी। पूर्व विधायक ने थानाध्यक्ष से कहाकि आप हमारे पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी नहीं कर सकते है। कहा कि पीड़िता के साथ दबंगो द्वारा अन्याय किया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा भी विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। बैरिया थानाध्यक्ष रामायण सिंह द्वारा बताया कि दयाछपरा निवासिनी प्रीति गोंड़ पुत्र स्व धरिक्षन गोड़ का कुछ माह पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी जेल भेजे गए थे। आरोपी अब जमानत पर छूट कर आ गए है। मामले में पीड़िता ने एक बार फिर एकराय होकर मारपीट करने का तहरीर दिया है। ताड़केश्वर गोंड के आने से पूर्व ही एसीएसटी व मारपीट, बलवा का मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। इसके बाद भी बेवजह ताड़केश्वर गोंड़ भीड़ लेकर थाने पर आए और हमारे ऊपर अनावश्यक दबाव बनाने लगे।









