राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन

Spread the love

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन

बलिया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन बलिया के जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में रविवार को मनाया गया। इस अवसर सबसे पहले जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। फल वितरण के पश्चात् प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द्र यादव, प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, मदन यादव, अबुल फैज, हरिकेन्द्र सिंह ने रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के सभागार में केक काटकर तथा महिलाओं को जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक एवं मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव द्वारा महिलाओं को शाल देकर सम्मानित कर जन्म दिन मनाया गया।





इस अवसर पर केशव चंद यादव ने कहा कि आज हिंदुस्तान में जहां भाजपा सरकार संप्रदायिक धार्मिक संघर्ष एवं जातीय संघर्ष कराने पर उतारू है। वहीं प्रियंका गांधी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए सभी कांग्रेस जनों को संकल्प दिला रही है। उमाशंकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस कभी धार्मिक संघर्षों तथा जातिगत संघर्षों में विश्वास नहीं किया है। आज जनमानस की निगाहें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर टिकी हुई है। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, बृजेश सिंह गाट, राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश तिवारी, मुखिया पाण्डेय, संतोष चौबे, राहुल चौबे, महाप्रसाद चौबे, उषा सिंह, सारिका जायसवाल, रेखा तिवारी, विवेक ओझा, रूपेश चौबे, अभिजीत तिवारी, सत्यम, राजनारायण उपाध्याय, हीरा राम उपाध्याय, गिरीश कांत गांधी आदि रहे।

संचालन सत्य प्रकाश उपाध्याय——- उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *