मारपीट में चाकू मार युवक को किया घायल

Spread the love

मारपीट में चाकू मार युवक को किया घायल

पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज, हिरासत दो






बलिया। रविवार की सुबह दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी। पीड़ित के तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बहुआरा गांव निवासी कुणाल सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह अपने ही गांव के शुभम सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह के साथ घूमने निकले थे, तभी उनकी मुलाकात उसी गांव के आशीष सिंह उर्फ मनी सिंह पुत्र भगेलू सिंह से हो गई। जहां मनी सिंह और शुभम सिंह के बीच पहले के झगड़े को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। कुणाल सिंह झगड़े को छुड़ाने लगा। तभी मनी सिंह ने कुणाल सिंह को चाकू मार दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। ततपश्चात सभी वहां से भाग गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। इस बाबत बैरिया सीओ मो उस्मान ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आशीष सिंह उर्फ मनी सिंह, ऋतिक उर्फ गुटर सिंह पुत्र राजगीरी सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *