
पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बालिका की मौत, एक घायल
खोपड़ियां बाबा आश्रम के समीप हुआ हादसा
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के खपड़िया बाबा आश्रम के समीप पिकअप ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें सवार 10 वर्षीय श्रेया वर्मा की मौत हो गई। जबकि मृतका की बुआ का लड़का घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेला घूमने के बाद श्रेया अपने बुआ के पुत्र वेदांत वर्मा के साथ ई-रिक्शा से घर जा रही थी। जैसे ही खपड़िया बाबा आश्रम के पास ई-रिक्शा पहुँचा की तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कुछ देर बाद श्रेया की मौत हो गई। उधर, चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत बैरिया एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है। चालक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।