
साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में लौटाए 87000 रुपए
बलिया। शिकायतकर्ता राकेश यादव के भारतीय स्टेट बैंक खाते में न्यायालय के आदेश के क्रम में साइबर सेल ने शुक्रवार को धोखाधड़ी की धनराशि 87000 रुपए को वापस कराया।शिकायतकर्ता राकेश यादव द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर सेल की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
[10/30, 8:33 PM] S Pandey:
[12/24, 7:44 PM] S Pandey:
मिली जानकारी के अनुसार थाना दोकटी में धारा 66(डी) आईटी एक्ट के वादी राकेश कुमार यादव पुत्र प्रेम सागर यादव निवासी लच्छू टोला के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 11 अप्रैल 2023 को 87000 रुपए धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्थानान्तरण किया गया।साइबर क्राइम बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की गई। साइबर क्राइम टीम में निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी, निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी, मो जफर, आरक्षी अमरनाथ मिश्र, आरक्षी अमर बहादुर यादव, आरक्षी कुलदीप दूबे, आरक्षी शनि कुमार,महिला आरक्षी काजल शुक्ला, महिला आरक्षी प्रिया जायसवाल आदि रहे।







