पुत्रों ने गरीबों में कम्बल वितरित कर पिता को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

पुत्रों ने गरीबों में कम्बल वितरित कर पिता को दी श्रद्धांजलि


गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दिया पाठ्यसामग्री


बलिया। विकासखंड हनुमानगंज के ग्राम पंचायत कपुरी में सोमवार को स्व. चंद्रशेखर ओझा की पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों ने गांव के गरीबों में कंबल वितरित किया। गांव के प्राथमिक विद्यालय कपुरी नं. एक के बच्चों में पाठ्यसामग्री का भी वितरण एबीएसए की मौजूदगी में किया गया।


स्व. चंद्रशेखर ओझा की चौथी पुण्यतिथि बड़े ही शालिनता से उनके पैतृक आवास पर ही मनायी गई। सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर ग्रामीणों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। उसके बाद कंबल वितरण प्रारंभ हुआ। गांव के सभी गरीबों को कंबल वितरित किया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कपुरी नं. एक में जाकर बच्चों को कापी, पेंसिल, रबर और कटर वितरित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक ओझा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय, भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी ओझा, ग्राम प्रधान अभय वर्मा, संतोष ओझा, श्याम नरायण ओझा, विनोद ओझा, शुभनारायण ओझा, अरविंद पांडेय, निर्भय राजभर, पूर्व प्रधान नंदलाल पासवान आदि मौजूद रहे। स्व. चंद्रशेखर ओझा के पुत्र सुजीत ओझा और शशिकांत ओझा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *