जिले में क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का हुआ गठन, अपराधियों पर रखेगी नजर

Spread the love

जिले में क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का हुआ गठन, अपराधियों पर रखेगी नजर

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का गठन किया गया है। रविवार की दोपहर इसकी जानकारी देते हुए एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि प्रायः देखा जाता है कि अपराधियों द्वारा जमानत पर छूटने के बाद अपराध कारित करने की संभावना होती है। इस सेल द्वारा अपराधियों एवं उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। जैसे— हत्या, लूट, डकैती व महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों पर सतर्क निगरानी के द्वारा पुनः उनके द्वारा अपराध कारित करने से रोका जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *