खड़े ट्रक में टकराई पिकअप, आधे दर्जन घायल

Spread the love

खड़े ट्रक में टकराई पिकअप, आधे दर्जन घायल

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित भोला ट्रेडिंग कंपनी गोदाम के पास खड़े ट्रक में सोमवार की देर रात्रि एक पिकअप टकरा गई। जिसमें करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार गड़वार रोड स्थित मिड्ढा गांव नहर के पास भोला ट्रेडिंग कंपनी की गोदाम है, जहां उसका ट्रक खड़ा था। जिसमें बलिया की ओर से गड़वार जा रही पिकअप असंतुलित होकर खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतना बेजोड़ था कि पिकअप के आगे का दाहिना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उसमें सवार करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *