लूट के 50000 रुपए संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

लूट के 50000 रुपए संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुखपुरा पुलिस ने शनिवार की रात लूट के एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पूछाताछ में अभियुक्त ने अपना नाम व पता जितेन्द्र गोंड पुत्र रमन गोंड निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया बताया। बता दे कि सात दिसंबर 2024 को पीड़ित भरत वर्मा पुत्र स्व देवसरण वर्मा निवासी बघेवां थाना सुखपुरा के तहरीर पर सुखपुरा थाने में धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जितेन्द्र गोंड़ पुत्र रमन गोंड निवासी सुखपुरा को उसके घर से गिरफ्तार किया। वही अभियुक्त के कब्जे से लूट के 50000 रुपया बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *