
अज्ञात कारणों से लगी आग में चार रिहायशी झोपड़ी सहित लाखों का सामान राख
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक कलंदर (चकिया) गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार रिहायसी झोपड़िया सहित नगद व खाने-पीने के गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चक कलंदर (चकिया) गांव में बुधवार की दोपहर रामचंद्र गोंड पुत्र स्व. वस्जित गोंड के झोपडी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के रामाश्रय खरवार पुत्र स्व. हरदेव राम तथा ममता देवी पत्नी मनोज राजभर के भी झोपडी को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से करीब दो घंटे बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लेकिन तब तक रामचंद्र गोंड के दो रिहायशी झोपड़ी, बच्चे का इलाज कराने के लिए रखा करीब पचास हजार नगद, तीस कुंतल गेहूं, बीस कुंतल चावल,गहना,कपड़ा और गृहस्थी के सामान और बक्से में रखा जरूरी कागजात भी जलकर राख हो गए। वही रामाश्रय खरवार का एक झोपडी, चारपाई,कपड़ा, तथा गृहस्थी के सामान और ममता देवी का एक झोपड़ी, नगद, कपड़ा तथा गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। उधर घटना स्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान स्वामी नाथ यादव ने हल्का लेखपाल तथा तहसीलदार को इसकी सूचना दिया और पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।





