
आरके मिशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखी स्वर्णिम भारत की झलक
परिवार ही प्राथमिक पाठशाला, जहां विद्यार्थी अपने जीवन के संस्कार और मूलभूत शिक्षा करता है प्राप्त: जिला जज

बलिया। आरके मिशन विद्यालय में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा, संस्कृति और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह एवं नरेंद्र सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय घोष एवं खड़ताल नृत्य के साथ हुआ ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि “परिवार ही प्राथमिक पाठशाला है, जहां विद्यार्थी अपने जीवन के संस्कार और मूलभूत शिक्षा प्राप्त करता है। बच्चों में चारित्रिक गुणों का विकास और उनका सही मार्गदर्शन समाज को मजबूत बनाता है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘अनुभूति’ का लोकार्पण भी किया गया। मंच संचालन विद्यालय की होनहार छात्राओं शौर्या मिश्रा और जानवी गुप्ता ने किया। बच्चों और शिक्षकों के सम्मिलित प्रयास से बनी विषयानुकूल गैलरियों ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में कुल आठ गैलरियाँ लगाई गई जो छात्रों की रचनात्मकता और उनकी सोच को प्रदर्शित कर रही थी। हिंदी गैलरी और अंग्रेजी गैलरी जो भाषायी समृद्धि और साहित्य को दर्शाती थी। गणित गैलरी, जिसमें गणितीय कौशल और तार्किक सोच का प्रदर्शन किया गया। सामाजिक विज्ञान गैलरी, जिसने इतिहास, संस्कृति और समाज की झलक पेश की। वाणिज्य गैलरी, जो भारत की आर्थिक उन्नति का प्रतीक बनी।

संस्कृत गैलरी, जिसमें भारत की प्राचीन भाषा और इसकी महत्ता का प्रदर्शन किया गया। कला गैलरी, जिसमें छात्रों की कलात्मक कृतियों को प्रदर्शित किया गया। फूड स्टॉल्स, जो भारत की विविध खान-पान संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही थी। इन गैलरियों ने दर्शकों को न केवल शिक्षित किया, बल्कि छात्रों की प्रतिभा और परिश्रम को भी उजागर किया। नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और भारत की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि “हम उत्कृष्ट शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस मौके पर अंजनी मैम,नसीम फातमा, मलिका खान , चित्रलेखा शालिनी , रंजना राय,मधु गुप्ता,मनीषा सिंह,कंचन मिश्रा,प्रशांत मौर्या, धर्मेंद्र वर्मा, संतोष सिंह, क्षितिज श्रीवास्तव, संजीव सिंह, सुलक्षणा, कृतिका, उत्कर्ष तिवारी आदि रहे।