
एक ट्रक व XUV कार से अवैध शराब के संग नौ शराब तश्कर गिरफ्तार
SOG, सर्विलांस व सिकन्दरपुर पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
XUV पर कूट रचित नंबर प्लेट का प्रयोग करते थे शराब तस्कर
सिकन्दरपुर के बिच्छीबोझ मोड़ के पास की गई गिरफ्तारी
लखनापार है अंग्रेजी शराब की दुकान, जहां से तश्कर शराब लेकर जा रहे थे बिहार
Slide :
बलिया। मुखबीर की सूचना पर सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, SOG प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह व थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र चेकिंग अभियान चलाकर बिच्छीबोझ मोड़ के पास घेराबन्दी कर एक ट्रक और XUV कार से नौ लोगों को टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता दीपक कुमार पुत्र संतोष राय निवासी ग्राम रोजा पोखरा थाना नगर जनपद छपरा सारन बिहार, अंकित कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी रोजा पोखरा थाना नगर जनपद छपरा सारन बिहार, राजकुमार पुत्र जयकिशोर राय निवासी ग्राम रोजा पोखरा थाना नगर जनपद छपरा सारन बिहार, सरोज कुमार पुत्र रंगलाल चौधरी निवासी सिताब दीयर जयप्रकाश नगर थाना बैरिया जनपद बलिया बताया, आलोक कुमार पुत्र स्वः जलान्धर यादव निवासी तेलपा थाना नगर छपरा जनपद सारन बिहार, बीर कुमार चौधरी पुत्र वीरेन्द्र चौधरी निवासी राजापुर इंग्लिस थाना कोईलवर जनपद भोजपुर आरा, अनुराग कुमार पुत्र भगवान राम निवासी पश्चिमी रोजा थाना नगर जनपद छपरा सारन बिहार, राजकुमार चंदन पुत्र शत्रुघ्न सिंह कुशवाहा निवासी रौजा पोखरा थाना नगर छपरा जनपद सारन बिहार, रामानुज उपाध्याय पुत्र स्वं. जगन्नाथ उपाध्याय निवासी कुरेजी थाना गड़वार जनपद बलिया बताया। पकड़ी गई XUV कार व ट्रक से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। जबकि
एक अभियुक्त रजनीकान्त पाण्डेय पुत्र धनेश्वर पाण्डेय निवासी कुरेजी थाना गड़वार जनपद बलिया फरार हो गया। इसमें सात लोग बिहार के सारण जिले के रहने वाले है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बिहार में शराब बन्दी चल रही है। हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जो अपने आर्थिक लाभ के लिए बिहार में शराब बन्दी होने के कारण वहां ऊचे दाम पर शराब विक्री हेतु लखनापार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान जिसके मालिक रजनिकान्त पाण्डेय पुत्र धनेश्वर पाण्डेय निवासी कुरेजी थाना गड़वार जनपद बलिया है। उनको शराब की निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत देते हुए क्रय कर बिहार ले जाते है। दुकान का सेल्समैन रामानुज साथ में मौजूद है, उसे पेटी के हिसाब से कमीशन दिया जाता है तथा यह कुछ दूर साथ चलकर अपना क्षेत्र पार करा देता है। आज भी हम लोग निकल रहे थे कि आप लोगों के द्वारा पकड़ लिये गये। पुलिस टीम द्वारा बरामद ट्रक को ई-चालान एप्प से चेक किया गया जो सही पाया गया। जबकि XUV कार का रजिस्ट्रेशन सं. BR01BP6134 को ई-चालान एप्प से चेक किया गया तो टाटा विस्टा कार रजिस्टर्ड है। लेकिन वर्तमान में पकडी गयी कार XUV है।



















