51000 दीप से श्रीनाथ सरोवर में विहिपी बजरंग दल ने मनाई देव दीपावली

Spread the love

51000 दीप से श्रीनाथ सरोवर में विहिपी व बजरंग दल ने मनाई देव दीपावली

दीपों से जगमगा उठा श्रीनाथ सरोवर, विद्वान पंडितों ने की आरती

बलिया। रसड़ा के श्रीनाथ बाबा मठ स्थित सरोवर के घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार की शाम विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के तत्वावधान में देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां छोटी काशी के रूप में विख्यात श्रीनाथ सरोवर पर सूर्यास्त होते ही गंगा आरती के साथ 51000 दीप मालाओं को एक साथ प्रज्जवलित किया गाया। जिससे पूरा सरोवर जगमगा उठा। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिये नगर के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देव दीपावली मनाने के लिये कार्यकर्ता सुबह से ही श्रीनाथ बाबा सरोवर के चारों तरफ साफ-सफाई, सजावट, डीजे कटआऊट को लगाने में लगे रहे। 51000 दीप मालाओं को एक साथ जलाये जाने के बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती की गई। इस मौके पर श्रीनाथ मठ के महंत व संरक्षक कौशलेंद्र गिरि महराज, दिलीप कुमार मद्धेशिया, सनत त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, गोपाल सोनी, अजीत भारद्वाज, रवि सिंह, बंटी गुप्ता, संटू सिंह, शुभम, राजेश जायसवाल, लाला गुप्ता, लवकुश गुप्ता, मुन्ना सोनी, विजय सोनी समेत तमाम कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *