होटल में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

होटल में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

होटल संचालक के घर पुलिस ने दिया दबिश

अब तक कुल चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

कई पुलिस के रडार पर, होटल पहले से है सील

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। नरही पुलिस ने भरौली से यदुपुर उजियार निवासी मिट्ठु राम को होटल के पास ही स्थित एक दुकान से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उधर, नरही पुलिस ने रविवार को एक बार फिर बिहार के बक्सर स्थित होटल संचालक के घर पर दबिश दिया। लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस की मानें तो मामले में कई लोगों की संलिप्ता सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी तय है।






बता दें कि नरही थाना क्षेत्र की कक्षा नौवीं में पढने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर चितबड़ागांव क्षेत्र का एक युवक बीते 20 अक्तूबर को भरौली चौराहा के पास स्थित एक होटल में ले गया था। जहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद नरही पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर एवं सीओ सदर श्याम कांत के नेतृत्व में भरौली स्थित होटल में छापेमारी की और करीब एक घंटे तक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर लेकर थाने चली गई। उसी दिन देरशाम में एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने होटल को सील कर दो कर्मियों को हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद एक को पुलिस ने छोड़ दिया और एक का चालान कर दिया। जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रविवार को पुलिस ने एक और आरोपर को गिरफ्तार को न्यायालय भेज दिया। वही होटल संचालक के घर पर छापेमारी की। जिससे हड़कंच मचा हुआ है। इस बाबत नरही एसएचओ सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। वही होटल संचालक के घर पर दबिश दी गई, लेकिन नहीं मिला। इस मामले में कई लोगों की संलिप्ता सामने आई है। अभी प्रकरण की विवेचना चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *