ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा सवार

Spread the love

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा सवार

जैक से उठाया गया ट्रक, फिर निकली बाइक

बलिया। जाको राखे साइयां मार सके ना कोय…वाली कहावत रविवार को नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर देखने को मिली। जहां ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के अंदर घुस गई। जबकि बाइक सवार कूद कर बचने में कामयाब हो गया। बताया जाता है कि अरमान 23 पुत्र सागिर तथा दीपक 23 पुत्र रामेश्वर निवासी चुरामनपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला बक्सर बिहार के निवासी थे। अरमान बहन की शादी कार्ड बांटने भरौली की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह भरौली चौराहे पर पहुँचा, वैसे ही बक्सर की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया। बाइक ट्रक में इतनी पूरी तरह फंस गयी। आलम यह था कि ट्रक को पहले जैक से उठाया गया, फिर बाइक निकल सकी। ठीक चौराहे पर दुर्घटना होने के कारण घंटे भर जाम लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *