
बलिया में स्नान करते वक्त युवक डूबा, तलाश जारी
बलिया। रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुहमदपुर गंगा घाट पर स्नान करते वक्त एक युवक डूब गया। सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। कुछ तैराक युवकों ने तलाश भी शुरू की। हादसे की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश शुरू कराया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका था।
Slide :
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के जापलिनगंज चौकी अंतर्गत राजपूत नेवरी निवासी जितेंद्र वर्मा (37) पुत्र स्व. सुनील कुमार वर्मा रविवार की सुबह स्नान करने के लिए मुहमदपुर गंगा घाट पर गया हुआ था। जितेन्द्र गंगा में स्नान करते वक्त गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते युवक आंखों से ओझल हो गया। सूचना मिलते ही बिचला घाट चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह भी पहुंच गये। गोताखोर नदी में डूबे जितेन्द्र की तालाश करने में लगे रहे,लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।













