
नंदीग्राम मेले का SP ने किया निरीक्षण, व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त

बलिया। भृगमुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर एक नवम्बर से लगे ददरी मेला के नंदीग्राम पशु मेला में शनिवार को पहुँचे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने निरीक्षण किया एवं पशुपालकों व व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। वही मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने पशु मेला का भ्रमण किया और ददरी मेला को सकुशल सपन्न कराए के दृष्टिगत मेला ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तत्पश्चात मेला में आए व्यापारियों से बातचीत कर उनको सुऱक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आश्वस्त किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, ददरी मेला प्रभारी निरीक्षक व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
