टाटा सुमो कार से 45900 रुपए की शराब बरामद

Spread the love

टाटा सुमो कार से 45900 रुपए की शराब बरामद


दुबहर। गुरुवार की शाम दुबहर पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु पुलिस पिकेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा सुमो कार में छुपा कर रखे गए आफ्टर डार्क ब्लू की 306 शीशी जिसकी कीमत 45900 है पुलिस ने बरामद किया। इस बाबत सीओ सीटी गौरव शर्मा ने बताया कि टाटा सुमो कार में स्टेपनी के टायर को काट कर उसमें भारी मात्रा में शराब रखी गई थी। इसके साथ ही सीट के नीचे जगह बनाकर,बोनट में अलग से जगह बनाकर यानी जगह जगह अलग से डिब्बे जैसा स्थान बनाकर शराब बिहार ले जाया जा रहा था। वाहन के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवाया और उसकी तलाशी ली तो विभिन्न जगहों से 55 लीटर 180 एमएल की 306 अदद आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की शराब की सीसी बरामद हुई। टाटा सुमो पर बीआर 413822 नंबर की प्लेट लगी थी। जिस पर राहुल कुमार पुत्र सुरेश पोद्दार पटना बिहार निवासी मौजूद था। पुलिस ने अभियुक्त बरामद माल सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। बरामद करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, उप निरीक्षक काली शंकर तिवारी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, तरुण मिश्रा, शिवकुमार विश्वकर्मा, प्रेमचंद यादव, आलोक सिंह, लाल बहादुर यादव, सचिन कुमार, सर्वजीत कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *