
बलिया IGRS ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीसरी बार लगाई हैट्रिक
शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित गुणवत्तापरक पूर्वक किया निस्तारण
एसपी द्वारा IGRS टीम को नगद व प्रशस्त्रि पत्र से किया जाएगा सम्मानित
Slide :
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही “समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली” (IGRS) के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों मे प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के कम में IGRS सेल बलिया द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर IGRS पोर्टल से प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समयावधि में निस्तारण कराया गया एवं तत्परता पूर्वक आख्या अपलोड की गई। जिसके फलस्वरूप विगत माह अक्टूबर-2024 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
विगत अक्टूबर माह में जनपद में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से आमजन से प्राप्त कुल 956 शिकायतों का आईजीआरएस टीम द्वारा जनपद के समस्त थानों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों में आवश्यक कार्यवाही करवाते हुए 100 फीसदी गुणवत्तापूर्ण सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। इस प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बलिया को 125 अंकों में से 125 अंक के साथ प्रदेश में प्रथम रैंक प्रदान की गई। इस पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने आईजीआरएस टीम को बधाई देते हुए पूरी टीम को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व गुड इंट्री से पुरस्कृत किया जाएगा।



















