
डाला छठ पर महानगरों से लोगों का आने का सिलसिला जारी
महानगरों से आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं
बलिया। डाला छठ पर्व मनाने के लिए महानगरों से लोगों के घर आने का सिलसिला जारी है। आलम यह हे कि महानगरों से आनी वाली सभी ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है।ट्रेनों में हो रही भीड़ के आगे रेल महकमा भी परेशान है। लेकिन रेल महकमा की आमदनी काफी बढ़ गई है। रविवार को जो भी ट्रेन महानगरों से जनपद में पहुंची, उन सभी में भीड़ देखने लायक था।
बता दे कि जनपद की बड़ी आबादी दिल्ली, कोलकाता,
मुंबई, सूरत, अहमदाबाद सहित अन्य प्रांतों व शहरों में रहती है। इसके अलावा जिन लोगों को ट्रेन की टिकट नहीं मिल पा रही है, वे प्राइवेट से लेकर सरकारी बस पकड़ महानगरों से जनपद में आ रहे है। जिसके चलते ट्रेन की भांति ही बसों में भी पैर रखने की जगह नहीं दिख रही थी। छठ पर्व पर लोग घर आकर सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करते हैं और पुत्र के दीर्घायु तथा परिवार के मंगलमय की कामना करते है।





