पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Spread the love

अपडेट

पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

बलिया में बदमाश ने युवक को मारी गोली, जंघे को छिलती निकली गोली

सीएचसी सोनबरसा में युवक का चल रहा उपचार





बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार-भारत छपरा मार्ग पर गुरुवार की शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। संयोग अच्छा रहा की अंधेरा होने के कारण गोली युवक के जंघे को छिलती हुई निकल गई। सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।






बताया जा रहा है कि करीब साढ़े सात बजे भरत छपरा निवासी राजन सोनी उर्फ पंकज 25 वर्ष पुत्र मोहन सोनी अपने भाई के साथ दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में पहले से खड़े आर्यन उर्फ कान्हा सिंह तीन दोस्तों के साथ खड़ा था। जिनका किसी बात को लेकर राजन से विवाद हो गया। इसी बीच आर्यन ने राजन पर गोली चला दिया। संयोग अच्छा रहा कि अंधेरा होने के कारण गोली सीने में लगने के बजाय उसके जंघे को छीलते हुए बाहर निकल गई। घटना की सुचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन जुट गई। बताया जा रहा है कि युवक सोनारी का काम करता था। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि की राजन अपनी दुकान बंद कर अपने भाई के साथ घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में राजन का आर्यन से विवाद हो गया। जिसमें आर्यन ने राजन पर गोली चला दिया जो राजन को छूती हुई निकल गई। चिकित्सकों के अनुसार राजन रूप से स्वस्थ है। बताया कि पीड़ित के तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम का गठित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *