
कूड़े के अंबार से पटा शहर का जापलिनगंज मोहल्ला
जनप्रतिनिधि हो या नगर पालिका प्रशासन किसी को नहीं दिखा कूड़े का अंबार
नगर पालिका प्रशासन को कोसते नजर आए जापलिनगंज मोहल्ला के लोग


बलिया। कहा जाता है कि आईना झूठ नहीं बोलता वाली कहावत मंगलवार को शहर के जापलिनगंज त्रिमुहानी पर चरितार्थ होती नजर आई, जहां नगर पालिका की उदासीनता के चलते कूड़े का अंबार पुरी रोड पर लगा हुआ था। जिसके चलते जापलिनगंज मोहल्ला के लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन नगर पालिका प्रशासन दीपावली जैसे त्योहार पर सफाई के नाम पर मूक दर्शक बनी नजर आ रही है।

Slide :

आपको बता दें कि दीपावली त्यौहार पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घर से लेकर दुकान तक लोग साफ सफाई करते हैं और उसे साज-सज्जा कर सजाने का काम करते हैं। वही नगर पालिका परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों को उदासीनता के चलते जापलिनगंज त्रिमुहानी पर कूड़े का अंबार पता हुआ नजर आया। आलम यह था कि वहां वाहन तो दूर पैदल आना-जाना भी मुश्किल था। इसके अलावा बदबू बहुत दूर तक जा रही थी। लेकिन इस रास्ते से आने जाने वाले जन प्रतिनिधि या नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी को यह कूड़े का अंबार दिखता नजर नहीं आ रहा था। जिससे जापलिनगंज मोहल्ला की लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है, उनका कहना था कि दीपावली जैसे त्योहार पर नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं। जिसके चलते यह नौबत उत्पन्न हुई है।













